{"_id":"5c40b86abdec2273467dc43a","slug":"81547745386-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी की सुस्त रफ्तार से ग्रामीण खफा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी की सुस्त रफ्तार से ग्रामीण खफा, प्रदर्शन
विज्ञापन
भोट में धरने पर बैठे किसानों से वार्ता करते कार्यदायी संस्था के अधिकारी।
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बरनाहल विकास खंड की ग्राम पंचायत निटावली के लोगों ने ग्राम प्रधान के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान ग्राम पंचायत में हो रही चकबंदी प्रक्रिया की धीमी गति पर नाराजगी प्रकट करते हुए चकबंदी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने की मांग की। आक्रोशित ग्रामीणों ने चकबंदी विभाग के कर्मचारियों के विरुद्ध कलक्ट्रेट पर नारेबाजी भी की।
जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत निटावली में चकबंदी कार्य के लिए जो कर्मचारी व अधिकारी लगाए हैं, वे कार्य को धीमी गति से कर रहे हैं। इसके चलते चकबंदी का कार्य लंबित पड़ा हुआ है। किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मांग की गई कि चकबंदी प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। इससे कि किसानों को समय रहते अपनी जमीन का लाभ मिल सके।
ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान प्रेमलता देवी, प्रभुदयाल, गजराज सिंह, राजेश कुमार, राम विलास, होरीलाल, प्रेमचंद्र, नरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, शिवनाथ सिंह, रामेश्वर सिंह, धनवीर सिंह, जाहर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, जिलेदार सिंह, कमलेश कुमार, अमर सिंह, दीनदयाल, मदनमोहन, राम सिंह, वीरेंद्र सिंह, लवकेश आदि ग्रामीण शामिल थे।