{"_id":"5bc8d193bdec2269602c4777","slug":"81539887507-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद का नाम बदलकर हो चंद्रनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद का नाम बदलकर हो चंद्रनगर
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज किए जाने के बाद फिरोजाबाद जिले का भी नाम बदलने की मांग उठने लगी है। इसके लिए सोशल मीडिया पर कैपेनिंग शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग फिरोजाबाद का नाम बदल कर चंद्रनगर अथवा सुहागनगरी किए जाने की मांग कर रहे हैं। उधर गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद ने इस मुद्दे पर बैठक की।
सोशल मीडिया पर संदेशों के साथ राय शुमारी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर शुरू हुई कैंपेनिंग में फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर और सुहाग नगरी किए जाने की मांग उठ रही है। आरएसएस से जुडे संगठन फिरोजाबाद की जगह अपने पत्राचार में आज भी चंद्रनगर नाम का प्रयोग कर रहे हैं। विहिप की बैठक कार्यालय सूर्यनगर पर जिलाध्यक्ष रमाकांत पचौरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जिलाध्यक्ष रमाकांत पचौरी ने कहा कि परिषद तो काफी समय से फिरोजाबाद को चंद्रनगर घोषित कर चुका है। विहिप उपाध्यक्ष महावीर सिंह बघेल ने कहा कि प्रयागराज रखना यूपी सरकार का मुख्य फैसला है। फिरोजाबाद का नाम परिवर्तन करके चंद्रनगर रखा जाए। इस दौरान विकास उपाध्याय, प्रेम गुप्ता, रवींद्र शर्मा, ओमप्रकाश, विजेंद्र सिंह, धर्मसिंह, रामअवतार, प्रेम, गोविंद कटियार, विश्नू शर्मा, मनमोहन पचौरी आदि मौजूद रहे।