फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   हर शौचालय की यही कहानी, न सिर पर छत न टंकी में पानी

हर शौचालय की यही कहानी, न सिर पर छत न टंकी में पानी

Wed, 10 Oct 2018 11:25 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
हर शौचालय की यही कहानी, न सिर पर छत न टंकी में  पानी
मैनपुरी। शासन ने बाकायदा आदर्श शौचालय का एक मॉडल जारी किया था। जिसमें एक पक्की कोठरी, दो पक्के गड्ढे और पानी की टंकी की व्यवस्था की थी। लेकिन जिले के अधिकारियों ने तो इस मॉडल को ताक पर रख दिया। यहां तो शौचालयों में न सिर पर छत है और न ही टंकी में पानी है। ऐसे में आखिर इन शौचालयों का क्या फायदा है।
विज्ञापन


विकास खंड सुल्तानगंज के गांव तेजपुरा में प्रत्येक शौचालय का यही हाल है। शासन ने जब अधिकारियों पर जिले को खुले में शौच से मुक्त करने का दबाव बनाया तो सभी गांवों में शौचालय का निर्माण शुरू हो गया। तेजपुरा में भी 60 लोगों के खातों में धनराशि भेजकर शौचालय निर्माण शुरू करा दिया गया। पहली किश्त के रूप में छह हजार रुपये की धनराशि भेजी गई। जिससे किसी तरह लोगों को शौचालय की कोठरी तैयारी कर ली। लेकिन रुपयों की कमी के चलते न तो इसमें दरवाजा लग सका है और न ही लिंटर डाला जा सका। इतना ही नहीं अब तक इन शौचालयों में गड्ढों का निर्माण भी नहीं हुआ है। पूरे डेढ़ माह से ये शौचालय अधूरे खड़े हुए हैं, लेकिन किसी को इसकी चिंता नहीं है। जब भी गांव के लोग ग्राम प्रधान से जानकारी करने जाते हैं तो वह कुछ दिनों में किश्त आने की बात कहकर टाल देते हैं। अब तो गांव के लोगों ने भी शौचालय निर्माण पूरा होने की उम्मीद छोड़ दी है।
विज्ञापन


लोगों की बात
हमें तो लगता था कि केवल हमारे गांव में ही शौचालय अधूरे पड़े हुए हैं। लेकिन अखबार से पता चला कि पूरे जिले का हाल ही कुछ ऐसा है।
किताबश्री।
सरकार को ऐसे शौचालय बनाने का क्या फायदा। जब तक शौचालय निर्माण पूरा नहीं होगा तब तक उनका उपयोग नहीं किया जा सकेगा और ओडीएफ नहीं हो पाएगा।
परवेंद्र सिंह।
अगर दूसरी किश्त आ जाए तो हम लोग एक सप्ताह में अपने शौचालय पूरे कर लें। लेकिन किश्त न आने के चलते जो निर्माण कराया है वह भी खराब हो रहा है।
बद्रीनारायण
अधिकारी केवल उन्हीं गांवों में जाते हैं जहां शौचालय पूरे बने हुए हैं। कभी कोई बड़ा अधिकारी हमारे गांव में तो शौचालय के बारे में जानने के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मानंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed