{"_id":"5baf7b9f867a5520833a7d99","slug":"81538227103-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाटू श्याम महाराज की भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाटू श्याम महाराज की भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु
Updated Sat, 29 Sep 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। खाटू श्याम भजन संध्या में पूरी रात श्रोता भजनों पर झूमते रहे। रात आठ बजे शुरू हुए भजन सुबह चार बजे तक चलते रहे। इसमें देश के नामचीन गायकों ने भजन प्रस्तुत किए। सुबह प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। श्री एकरसानंद इंटर कॉलेज में आयोजित भजन संध्या की शुरुआत शुक्रवार रात आठ बजे हुई। भजन संध्या से पूर्व राजस्थान से आए आचार्य राजकुमार शुक्ल व पंडित शील नामाचार्य ने विधि विधान से खाटू श्याम का पूजन कराया। आरती के बाद भजनों की प्रस्तुति शुरू हुई। कलकत्ता से आए गायक संजय मित्तल ने ‘क्यों घबराऊं मैं, मेरा तो श्याम से नाता है...’ भजन प्रस्तुत किया तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
वहीं, सूरजगढ़ राजस्थान से आए गायक संजय सेन ने श्याम नाम की पगली और हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा आदि गीत प्रस्तुत किए। वहीं बरेली से आईं गायिका ‘निर्मल शर्मा ने सज-धज कर बैठो सांवरिया...’ भजन प्रस्तुत किया। रात भर भजनों का दौर चलता रहा। मशहूर गायकों के भजनों ने श्रोताओं को जैसे बांध लिया था। पूरी रात पंडाल में सैकड़ों श्रद्धालु डटे रहे। सुबह चार बजे प्रसाद वितरण के साथ भजन संध्या का समापन हुआ। इसमें सभी श्रद्धालु ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा खाटू श्याम को शीश झुकाया। कार्यक्रम का संचालन सुशील गौतम ने किया। इस दौरान बाबा श्याम मित्र मंडल मैनपुरी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मेले जैसा रहा नजारा
खाटू श्याम भजन संध्या के चलते पंजाबी कॉलोनी में मेले जैसा नजारा रहा। कॉलेज से लेकर श्री एकरसानंद आश्रम तक दुकानदार अपनी दुकानें सजाए हुए थे। भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम स्थल के आसपास स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी।