{"_id":"5b75c0eb42c79276754f1968","slug":"81534443755-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और पशु तस्करों के बीच फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और पशु तस्करों के बीच फायरिंग
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-दन्नाहार। सिरसागंज मार्ग पर बुधवार की रात पशुओं से लदी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। वहीं गश्त कर रही पुलिस ने जानकारी होने के बाद जब पशु तस्करों का पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायर किए। पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। मौके पर चार गोवंश की मौत हो गई। वहीं चार को पुलिस ने ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया।
सिरसागंज रोड पर बुधवार की रात करीब 12 बजे पशु तस्कर गोवंश लादकर कोसमा की ओर से आ रहे थे। पिकअप के आगे पुलिस की जीप चल रही थी। अचानक जीप के डिपर बंद हुए तो पशु तस्कर घबरा गए। पिकअप अनियंत्रित होकर गांव टिंडौली के पास तालाब में पलट गई। पुलिस को जब पशुओं से लदी पिकअप के पलटने की जानकारी हुई तो घटनास्थल पर पहुंची।
इस बीच पशु तस्करों ने पुलिस को आता देख फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी पशु तस्करों पर फायर किए, लेकिन पशु तस्कर अंधेरे में भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से तीन मृत गोवंश को जेसीबी से गड्ढा खोद कर दबा दिया। वहीं चार जीवित गोवंश ग्रामीणों को सौंप दिए। गांव वालों ने तालाब से चौथी मृत गाय को निकाला।