{"_id":"5b4b77974f1c1b46748b4e5d","slug":"81531672471-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियाकुंड में डूबने से श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियाकुंड में डूबने से श्रद्धालु की मौत
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। प्रियाकुंड में रविवार को स्नान करने के दौरान दिल्ली के एक श्रद्धालु की डूबकर मौत हो गई। युवक के शव को निकालने के लिए पुलिस व गोताखोरों को चार घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। युवक दिल्ली से बरसाना श्रीजी के दर्शन करने आया था।
दिल्ली के शाहदरा निवासी हिमांशु (22) साथियों के साथ राधारानी के दर्शन करने के लिए बरसाना आया था। राधारानी के दर्शन करने के बाद वह प्रियाकुंड में नहाने चला गया। नहाने के दौरान वह कुंड में डूब गया। साथियों ने शोर मचाया, तो समीप के घाट पर स्नान कर रहे लोग उसे बचाने के लिए कुंड में कूद पड़े।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरसाना, गोवर्धन व वृंदावन से गोताखोर बुलाए। चार घंटे बाद उसका शव मिला। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर ने बताया कि मृतक तैरना नहीं जानता था, उसके बाद भी वह नहाने के लिए कुंड में कूद गया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने प्रिया कुंड में स्नान करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।