{"_id":"5b3baf134f1c1b94288b4654","slug":"81530638099-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा विश्वविद्यालय की छात्राओं ने अफगानिस्तान की टीम को चटाई धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विश्वविद्यालय की छात्राओं ने अफगानिस्तान की टीम को चटाई धूल
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय की छात्राओं ने अफगानिस्तान की टीम को चटाई धूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
अमेरिकन फुटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया इलाइट फुटबाल लीग ऑफ इंडिया व इंटरनेशनल वुमेन अमेरिकन फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी जयपुर में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय महिला अमेरिकन फुटबाल मैच का आयोजन एक जुलाई को किया गया। यह मैच भारत व अफगानिस्तान की महिला खिलाड़ियों के बीच हुआ।
केए कॉलेज के खेल प्रशिक्षक डा. प्रवीण जादौन ने बताया कि मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 24-6 से हराया। डा. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की सात छात्राओं ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसमें केए पीजी कालेज कासगंज की मीनू धनगर व ऋषिका गुप्ता, एके कॉलेज शिकोहाबाद की दीप्ती सिंह व विनिता, टीआर कॉलेज अलीगढ़ की शहाना खान व पूजा शर्मा, अमरदीप कालेज फिरोजाबाद की प्रियंका सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। ऑफेंस का कार्य करते हुए प्रियंका सिंह ने भारत को 12 अंक दिलाए।
मैच में प्रथम हाफ में अफगानिस्तान ने 6-0 से बढ़त बनाई थी, लेकिन द्वितीय हाफ में भारतीयों ने अफगानिस्तान को करारा जवाब देते हुए 24 अंक अर्जित किए। जिससे इस मैच में भारत ने खेल के अंत में 24-6 से जीत हासिल की। मैच के बाद अफगानिस्तान टीम को उपविजेता शील्ड प्रदान की गई व खिलाड़ियों को मैडल पहनाए गए।
विज्ञापन
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की प्रियंका सिंह को दिया गया। बेस्ट ऑफेंस का अवार्ड अफगानिस्तान की साब्रिया को दिया गाय। बेस्ट डिफेंस का अवार्ड टीकाराम महाविद्यालय अलीगढ़ की छात्रा शहाना को दिया गया। बेस्ट पंटर अर्थात किकिंग का अवार्ड केए पीजी कॉलेज कासगंज की छात्रा ऋषिका गुप्ता को मिला। बेस्ट क्वार्टर बैक अवार्ड राजस्थान की श्वेता को मिला। बेस्ट र्वोर का अवार्ड आगरा की प्रशंसा को मिला।