{"_id":"5b2925404f1c1bf46e8b8776","slug":"81529423168-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान से लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
किसान से लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
सोरों पुलिस ने सोमवार को किसान से हुई लूट के मामले का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने लूटी हुई रकम भी बरामद की है। लुटेरों के पास से एक बाइक, तीन तमंचे एवं 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने 24 घंटे के अंदर लूट का खुलासा होने पर पुलिस की टीम की प्रशंसा करते हुए 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया है।
सोमवार को दोपहर तीन बजे कैंड़ी निवासी भूरे पुत्र रेवती सिंह से बाइक सवारों ने तमंचे के बल पर 1 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। लूट की इस वारदात के बाद ही पूरे जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया। स्वाट टीम एवं सोरों पुलिस को मामले के खुलासे के निर्देश दिए।
पुलिस ने घेराबंदी करके आम के बाग से लुटेरे चरन सिंह, मोहर पाल, राजेश, जुगेंद्र को लूटी हुई रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। एक बाइक, तीन तमंचे, 2 कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात की साजिश मोहरपाल ने अपने भाई चरन सिंह के साथ मिलकर की।
विज्ञापन
मोहर पाल लूट का शिकार हुए किसान भूरे के साथ रहकर अपने भाई को पल-पल की सूचना दे रहा था। मोहर पाल पर पुलिस का शक हुआ। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने 4 लुटेरे दबोच लिए। पुलिस अधीक्षक ने सोरों प्रभारी रिपुदमन सिंह एवं स्वाट टीम प्रभारी मुकेश सोलंकी व पुलिस टीम की सराहना करते हुए पुरस्कार घोषित किया।