{"_id":"5b0eb84c4f1c1bf46e8b5655","slug":"81527691340-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा से रोशन होंगे खेतों पर रह रहे किसानों के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा से रोशन होंगे खेतों पर रह रहे किसानों के घर
Updated Wed, 30 May 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। खेतों पर मकान बनाकर रह रहे किसानों के घर अब एलईडी की रोशनी से रोशन होंगे। गांव से दूर खेतों पर किसानों के घरों को पावर फॉर ऑल अभियान में बिजली विभाग सोलर पैनल लगाकर रोशन करेगा।
जिले में 1000 से अधिक ऐसे परिवार हैं जिन्होंने खेतों पर मकान बनवा लिए हैं। उन परिवारों को बिजली देने में बिजली अफसरों को दूर तक लाखों की लागत से लाइन डालनी पड़ रही है। पावर फॉर ऑल अभियान व सौभाग्य योजना में मोटा खर्च कर उन परिवारों को बिजली देने से बिजली अफसर हाथ खींच रहे हैं। इसे लेकर अब खेतों पर रह रहे लोगों के यहां सोलर फोटो वोल्टाईक पैनल लगाकर घरों को रोशन किया जाएगा।
इसमें किसानों के यहां सौर ऊर्जा के पैनल, पांच एलईडी लाइट, 20 वाट का बैटरी से चालित पंखा और एक सॉकिट लगाकर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम देगा। एसई देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि सोलर फोटो वोल्टाईक पैनल लगाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। एक हजार के आसपास ऐसे लोग हैं जो खेत व दुर्गम स्थानों पर रह रहे हैं। सर्वे कराकर यूपी नेडा को सूची सौंप दी जाएगी।