फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   छात्र को अगवा करने वाले तीन आरोपियों को जेल भेजा

छात्र को अगवा करने वाले तीन आरोपियों को जेल भेजा

Tue, 29 May 2018 08:50 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
छात्र को अगवा करने वाले तीन आरोपियों को जेल भेजा
डैमो
मथुरा। बीएसए कालेज के गेट पर छात्र पर जानलेवा हमला और उसे अगवा करने के मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। छात्र को भूतेश्वर तिराहे से मुक्त कराते हुए पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा था। पुलिस ने तीनों को मंगलवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कोसीकलां के शालीमार रोड निवासी प्रह्लाद चौधरी के 21 साल का बेटा देवेंद्र चौधरी सोमवार को बीएसए कालेज में बीए-एलएलबी द्वितीय वर्ष की अंग्रेजी की परीक्षा देकर लौट रहा था। कालेज के गेट पर था तभी उस पर कार और स्कॉर्पियो सवारों ने जानलेवा हमला कर दिया था। उसके बाद छात्र को कार में डालकर ले गए। सूचना पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने भूतेश्वर तिराहे से छात्र को मुक्त कराकर तीन युवकाें को पकड़ा था।
विज्ञापन


छात्र के चाचा संतोष की तहरीर पर कोसी के गांव हरीपुरा निवासी सुंदर, कोसी निवासी मुकेश, पैगांव निवासी भूपेंद्र, फालैन निवासी कल्लू, कोसी निवासी लोकेश, नरहौली निवासी नीरज पहलवान, उस्फार निवासी महेश और कोसी निवासी वीरेंद्र ठाकुर के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि सुंदर, मुकेश और भूपेंद्र को जेल भेज दिया गया है। छह आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed