फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अफसरों की नींद टूटी, सही कराया गया पुल

अफसरों की नींद टूटी, सही कराया गया पुल

Wed, 16 May 2018 08:16 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
अफसरों की नींद टूटी, सही कराया गया पुल
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। मांट तहसील के गांव हरनौल स्क्रैप के धराशाई हुए पुल के स्लैब को लोनिवि इंजीनियरों ने लेंटर डालकर सही कर दिया। अमर उजाला में खबर छपने के तीन दिन बाद पुल पर लेंटर डाला गया। मंगलवार रात्रि को उस पुल को ब्रज 84 कोसी की परिक्रमा के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन


मांट क्षेत्र के गांव हरनौल स्क्रैप से रोजाना 80 क्यूसेक गंगाजल यमुना के लिए जाता है। गांव इरौली गूजर के निकट हरनौल स्क्रैप का पुल का स्लैब धराशाई हो गया था। इस पुल से होकर ब्रज 84 कोस की परिक्रमा गुजरती है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 10 मई के अंक में इस पुल के धराशाई होने की खबर छापी थी। खबर छपने के बाद लोनिवि इंजीनियरों ने 11 मई को पुल का निरीक्षण किया और 12 मई को उस पर लोनिवि इंजीनियरों ने लेंटर डलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मई की रात्रि को पुल को ब्रज 84 कोस की परिक्रमा के लिए खोल दिया गया। लोक निर्माण विभाग के एई रामजीलाल ने बताया कि पुल पर लेंटर डालकर उसे चालू करा दिया गया है। पुल की साइड की दीवार और बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed