{"_id":"5af84dd44f1c1be5408b4f36","slug":"81526222292-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं हवाएं तो कहीं बरसात के साथ पड़े ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं हवाएं तो कहीं बरसात के साथ पड़े ओले
Updated Sun, 13 May 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रविवार को फिर मौसम का मिजाज बदल गया। नंदगांव, छाता और शेरगढ़ में जहां बरसात के साथ ओले पड़े तो वहीं बाकी जिले में तेज हवाएं चलती रहीं। टैंटीगांव में हवाओं से टिनशेड और छप्पर भी उड़ गए थे। वहीं हवाओं में आई ठंडक से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है मथुरा। एसी और कूलर भी फेल हो रहे थे। रविवार को तो बुरा हाल रहा। दिन भर लोग बेचैन रहे। लेकिन शाम ढले ही बादल छाने लगे और ठंडी हवाएं चलने लगीं। नंदगांव, छाता और शेरगढ़ में बरसात के साथ ओले पड़ने लगे। हालांकि ओले कुछ ही देर पड़े लेकिन मौसम में ठंडक आ गई थी।
मौसम का मिजाज देख लोग घबरा भी गए थे। मथुरा में बूंदाबांदी ही हुई लेकिन तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी थी। टैंटीगांव में धूल भरी आंधी से लोग बेचैन हो गए थे। टैंटीगांव में टिनशेड और छप्पर उड़ गए थे। फोंद नगला के समीप रखा ट्रांसफार्मर भी आंधी से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
हरनौल मार्ग पर मोहल्ला चांदनी चौक के समीप रखा ट्रांसफार्मर भी झुक गया। मोनू गुप्ता, अन्नू सेठ, विष्णु सेठ, पवन की टिनशेड उड़ गई। राधाकुंड में भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। चौमुहां में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात हुई। हालांकि रविवार को बदले मौसम के मिजाज से कहीं किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन कई जगह बिजली के तार भी टूट गए थे।