{"_id":"5ad4a0a84f1c1b5d098b4c9d","slug":"81523884200-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-कुरावली। जीटी रोड पर सीओ कार्यालय के पास खुले शराब और बीयर के ठेका पर जुटने वाले अराजकतत्वों ने महिलाओं का जीना दूभर कर दिया है। सोमवार को आक्रोशित महिलाओं ने प्रदर्शन कर ठेका हटाए जाने की मांग की। एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए समस्या से अवगत कराया। एसडीएम ने ठेका संचालकों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि सिर्फ शराब की बिक्री होनी चाहिए। यदि कोई दुकान पर शराब पीता मिला तो बख्शा नहीं जाएगा।
आबकारी व िभाग द्वारा शराब ठेका आवंटन के बाद जीटी रोड पर सीओ दफ्तर के पास देसी, अ्रंग्रेजी शराब और बीयर का ठेका खुल गया है। सोमवार को क्षेत्र की महिलाएं एकत्रित होकर ठेके पर पहुंचीं और प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि शराब खरीदने वाले वहीं पर शराब पीते हैं। विद्यालय से आने-जाने वाली छात्राओं से छेडख़ानी, गाली गलौज की जाती है। वहीं गांव की महिलाओं का उधर से निकलना दूभर हो गया है। कई बार शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
शराब के नशे में रोजाना कोई न कोई शराबी वहां पड़ा रहता है। एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए शराब ठेकों को बस्ती से बाहर किए जाने की मांग की गई। इसके बाद एसडीएम ने शराब विक्रेताओं को चेतावनी दी कि शराब खरीदने के बाद कोई भी अगर वहां शराब पीता मिला तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।शराब के ठेके के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो वह आगे भी प्रदर्शन जारी रखेंगी। अगर जरूरत पड़ी तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।