{"_id":"5abcf7644f1c1bda618b4587","slug":"81522333540-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में ही होने लगी मई, जून जैसी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में ही होने लगी मई, जून जैसी गर्मी
Updated Thu, 29 Mar 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मार्च में ही गर्मी मई-जून जैसी गर्मी होने लगी है। गुरुवार को दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धूप की तेजी ने लोगों को निढाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा था। बाजारों पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है।
गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया था। दोपहर होते-होते सूरज की किरणों की तल्खी ने लोगों को बेचैन कर दिया। हाल यह रहा कि लोग आवश्यक कार्यों से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। धूप की तेजी चेहरे को झुलसा रही है ऐसे में लोग खासकर महिलाएं मुंह पर कपड़ा बांधकर निकल रही हैं।
शहर में पशुओं के पीने के लिए पानी का इंतजाम न होने के चलते पशु इधर से उधर भटकते नजर आते हैं। देर शाम धूप की नरमी के बाद ठंडी हवाएं चलने से थोड़ी राहत महसूस हुई। गुरुवार को दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।