फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   न्यायायिक प्रक्रिया को समझेंगे विद्यार्थी

न्यायायिक प्रक्रिया को समझेंगे विद्यार्थी

Thu, 01 Mar 2018 07:08 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
न्यायायिक प्रक्रिया  को समझेंगे विद्यार्थी
न्यायिक प्रक्रिया समझेंगे माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी
विज्ञापन

- पांच कॉलेजों में लीगल लिटरेसी क्लब का गठन किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।
माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दी जाएगी। न्यायिक प्रक्रिया समझाई जाएगी। स्कूलों में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लीगल लिटरेसी क्लब का गठन किया जाएगा।
स्कूलों में लीगल लिटरेसी क्लब गठन के संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुपालन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष की ओर से सचिव अरविंद विकास ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी किया है। क्लब गठन के लिए पांच उच्च कोटि के माध्यमिक विद्यालयों के नाम मांगे गए।
विज्ञापन

प्राधिकरण को विद्यालयों के नाम उपलब्ध करा दिए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कलाल खेड़िया, एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत, श्री रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज, लोहामंडी, क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय का कहना है कि विद्यालयाें में कुछ विद्यार्थियाें का लीगल लिटरेसी क्लब बनाया जाएगा, इसमें शिक्षक को जोड़ा जाएगा। इनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभिन्न कानून, अधिकार, अदालतों की कार्यवाही के बारे में बताया जाएगा।

क्लब के सदस्याें को प्रेरित किया जाएगा कि वह स्कूल के बाकी विद्यार्थियों को जागरूक करें। आसपास के क्षेत्रों के लोगों को प्रक्रिया समझाएं। स्कूली स्तर पर मिलने वाली जानकारी विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed