{"_id":"5a9566d94f1c1bef7b8b9d11","slug":"81519740633-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले ने बहनोई के खिलाफ कराया हत्या का मुकदमा, समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साले ने बहनोई के खिलाफ कराया हत्या का मुकदमा, समझौता
Updated Tue, 27 Feb 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : डेमो
मथुरा। मृतका के भाई ने बहनोई के खिलाफ हत्या का मुकदमा थाना हाईवे में दर्ज कराया है। आरोप है कि बार-बार परेशान करने वाले बहनोई ने उसकी बहन की हत्या की है। सोमवार को थाना हाईवे के गांव नरहौली में विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी।
विज्ञापन
थाना हाईवे के गांव नरहौली निवासी हरजीवन के बेटे वेदो जाटव और वीरो जाटव का विवाह हाथरस के गांव नया बांस निवासी सियाराम की बेटी रेखा और अनीता से साल 2008 में हुआ था। सोमवार की देर शाम छोटी बहन अनीता के फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को पंखे से उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे भाई नरेश की तहरीर पर बहनोई वीरो जाटव के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पर, दोनों पक्ष में समझौता हो गया है।
विज्ञापन