{"_id":"5a9566d74f1c1bff388ba7d6","slug":"81519740631-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब से लदा ट्रक-ट्राली पकड़ी, चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब से लदा ट्रक-ट्राली पकड़ी, चार तस्कर गिरफ्तार
Updated Tue, 27 Feb 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा) पुलिस ने कोटवन चौकी पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक एवं ट्रैक्टर ट्राली में छिपाकर ले जाई जा रही 345 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। गाड़ी में उत्तराखंड एवं पंजाब मार्का शराब लदी हुई थी। पुलिस ने गाड़ी सीज कर चारों तस्करों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। तस्करों ने ट्राली में तहखाना बनाया हुआ था।
विज्ञापन
सीओ चंद्रधर गौड़ ने बताया कि इंस्पेक्टर पहुप सिंह के नेतृत्व में कोटवन चौकी प्रभारी अमर पाल सिंह की टीम ने हरियाणा की ओर से तस्करी कर शराब आने की सूचना पर हाईवे एवं देहात के रास्तों पर वाहनों की चेकिंग की थी। उन्होंने एक ट्रक को रुकवाया। जिसमें शराब भरी हुई थी। इस बावत उन्होंने कोई कागजात पेश नहीं किए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सोनू यादव निवासी लहरवार आजमगढ़ व विजय चौहान निवासी बलीपुर आजमगढ़ बताया। उन्होंने बताया कि उन्हें यह खेप होली से पहले नागपुर पहुंचानी थी।
उधर, पुलिस ने हरियाणा की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर को रुकवाया। तस्करों ने ट्राली में तहखाना बनाया हुआ था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसमें से 45 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपी रोहित निवासी मोहना सोनीपत हरियाणा व साहिल निवासी जटवाडा सोनीपत हरियाणा ने बताया कि उन्हें यह खेप आगरा पहुंचानी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत 15 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
होली पर्व नजदीक, शराब तस्करी बढ़ी
कोसीकलां। रंगों का त्यौहार होली पर्व नजदीक आते ही अवैध शराब की तस्करी बढ़ गई है। कहने को आबकारी विभाग ने कोटवन पर चौकी स्थापित कर रखी है, लेकिन वहां तैनात कर्मी यहां कम ही नजर आती है। शराब माफिया ने तस्करी का नया तरीका अपना लिया है। उन्होंने ट्रकों व ट्रालियों में नीचे बॉक्स बना रखे हैं और उनमें हरियाणा, उत्तराखंड व अरुणाचल प्रदेश से शराब भरकर यूपी सहित अन्य प्रांतों में सप्लाई करते हैं। जगह-जगह चेकिंग में तस्कर ट्रक को खाली बताकर निकल जाते हैं।