{"_id":"5a8adadf4f1c1b641f8b68c9","slug":"81519049439-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 फरवरी को वृंदावन आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 फरवरी को वृंदावन आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Updated Mon, 19 Feb 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। 23 और 24 फरवरी को मथुरा प्रवास पर आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 फरवरी की सुबह वृंदावन आएंगे। मुख्यमंत्री चैतन्य विहार फेस दो में स्थित हरिहर आश्रम पहुंचेंगे। जहां जगद्गुरु निश्चलानंद सरस्वती से एक घंटे अध्यात्मिक चर्चा करेंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री की इस धार्मिक यात्रा की तैयारियां शुुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को एसपी सिटी श्रवण कुमार, एसपी ट्रैफिक और एडीएम प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि 24 फरवरी की सुबह मुख्यमंत्री का हैलीकाप्टर पवन हंस हैलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री चैतन्य विहार के फेस दो में स्थित हरिहर आश्रम में पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मिलने पहुंचेंगे। यहां लगभग एक घंटे स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मुख्यमंत्री अध्यात्मिक चर्चा करेंगे।
होली की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
वृंदावन। होली की तैयारियों को लेकर पुलिस ने वृंदावन कोतवाली में नगर के गणमान्य लोगों की बैठक की। बैठक में नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने पर मंथन किया गया। बैठक में पुलिस ने दुकानदारों से अपने-अपने अतिक्रमणों को भी हटाने की अपील की। प्रेम मंदिर के व्यवस्थापक अजय त्रिपाठी, पूरन सिंह, राजकुमार अग्रवाल, राजीव सिंह, राकेश गुप्ता, मोहन सिंह, बिजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन