फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बिना आधार नहीं मिलेगा वेटरनेरी विवि में ‘दाखिला’

बिना आधार नहीं मिलेगा वेटरनेरी विवि में ‘दाखिला’

Tue, 06 Feb 2018 08:30 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
बिना आधार नहीं मिलेगा वेटरनेरी विवि में ‘दाखिला’
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान मथुरा ने प्रवेश परीक्षा का रोस्टर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक कालेज ऑफ वेटरनेरी साइंस और कालेज ऑफ बायोटेक में विभिन्न कोर्सेज के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को आधार लगाना होगा।
विज्ञापन

पशुचिकित्सा शिक्षा के लिए प्रदेश के एक मात्र विश्वविद्यालय ने सोमवार को आगामी शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा का रोस्टर जारी किया। इसके मुताबिक विश्वविद्यालय के कालेज ऑफ वेटरनेरी साइंस के बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पीवीटी 2018 की परीक्षा 20 मई और मुख्य परीक्षा 24 जून को होगी। इसी कालेज के डिप्लोमा इन वेटरनेरी फार्मेसी एवं वेटरनेरी एक्सटेंशन पीवीईटी 2018 के लिए प्रवेश परीक्षा आठ जुलाई को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के कालेज ऑफ बायोटेक में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी व इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी एवं एमएससी/एमवीएससी बायोटेक्नोलॉजी और वेटरनेरी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एमवीएससी व पीएचडी पाठ्यक्रम को आवेदन जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
कुलसचिव प्रो. पीके शुक्ला के अनुसार विश्वविद्यालय की ओर से संचालित सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। इस सत्र सेे आवेदन पत्रों पर सिक्योरिटी के लिहाज से क्यूआर कोड अंकित होगा और आवेदन पत्र को आधार नंबर से लिंक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed