{"_id":"5a6f5f3c4f1c1ba3268b7332","slug":"81517248316-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलामुखी बने युवक को किन्नरों ने चप्पलों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलामुखी बने युवक को किन्नरों ने चप्पलों से पीटा
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मंगलामुखी बन लोगों को ठगने की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को किन्नरों ने एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद क्रिश्चियन तिराहा पर उसकी जमकर पिटाई की।
इसके बाद में सिर के बाल आड़े तिरछे कटवाकर चप्पलों से पीटा। साथ ही दोबारा क्षेत्र में नजर न आने की हिदायत देकर छोड़ दिया। इस दौरान करीब आधा घंटा तक तिराहा पर भीड़ तमाशा देखने के लिए जमी रही।
जिले में मंगलामुखी बनकर कई युवक लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे मंगलामुखियों को इसकी जानकारी मिली कि एक युवक उनकी जैसी वेशभूषा बनाकर लोगों से वसूली कर रहा है। इस पर उन्होंने उसे क्रिश्चियन तिराहा के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन
पहले तो युवक की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद उसे तिराहा पर ही बैठा लिया। मंगलामुखियों ने एक नाई को बुलाकर नकली मंगलामुखी के सिर पर चौराहा बनवाया। उसके सारे कपडे़ भी उतारकर फेंक दिए। उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। उसे भविष्य में दोबारा से क्षेत्र में नजर न आने की हिदायत देने के बाद छोड़ दिया।
-पुलिस बनी रही तमाशबीन
क्रिश्चिन तिराहा शहर के बीच में स्थित है। तिराहे पर हर समय पुलिस की तैनाती रहती है। सोमवार को जिस वक्त मंगलामुखी युवक को पीटते हुए उसके सिर पर चौराहा बनवा रहे थे, उस वक्त सिपाही और होमगार्ड तमाशबीन बने रहे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलामुखी मनमानी करते रहे।
बाजार में लगा जाम
किश्चियन तिराहा बाजार के बीच स्थित है। दोपहर करीब 12 बजे मंगलामुखी बीच तिराहा पर युवक की पिटाई किए जा रहे थे। देखते ही देखते वहां तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। इससे ट्रैफिक थम गया और बाजार में जाम लग गया। करीब एक घंटे तक बाजार में जाम के हालात रहे। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।