फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सहकारी समिति चुनाव: 12 नामांकन निरस्त

सहकारी समिति चुनाव: 12 नामांकन निरस्त

Mon, 22 Jan 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति चुनाव: 12 नामांकन निरस्त
Co-operative committee elections
कासगंज।
विज्ञापन

सहकारी समिति के डेलीगेट चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में 12 नामांकन निरस्त हो गए। अब 46 बार्डों पर 116 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। इसके बाद चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी।

जनपद की 36 सहकारी समितियों में 324 बार्डों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। नामांकन के दौरान 266 वार्डों पर एक-एक प्रत्याशी ने अपने नामांकन दाखिल किए। जांच में इन नामांकनों के सही पाने के बाद इन वार्डों के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। नामांकन के समय 12 वार्डों पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया, जिससे ये वार्ड खाली रह गए।
विज्ञापन


इसके अलावा जांच में सोरों समिति के वार्ड सात से 2, वार्ड 4 व 8 से एक 1-1 नामांकन जांच में निरस्त हो गया। बिलराम समिति से वार्ड दो व आठ से 1-1 निरस्त हो गया। दरियावगंज समिति से वार्ड एक व दो से 1-1 नामांकन जांच में निरस्त हुआ। गोरहा समिति से वार्ड तीन व पांच से 1-1 नामांकन निरस्त हो गया। अमांपुर समिति के वार्ड चार व पांच से 1-1 नामांकन निरस्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 46 वार्डों पर 116 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हो गए। प्रत्याशी मंगलवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे। वापसी के बाद जो प्रत्याशी शेष रह जाएंगे उनको दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राजीव लोचन ने बताया कि जांच में 12 नामंकन निरस्त हो गए है। नामांकन वापसी के बाद जितने पद शेष रह जाएंगे उन पर जनवरी को मतदान होगा। इसी दिन मतगणना कराने के बाद परिणाम घोषित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed