{"_id":"5a4a42804f1c1bc5758bc4bf","slug":"81514816128-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर
Updated Mon, 01 Jan 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
Docter
- फोटो : डेमो
मथुरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को शहर के निजी चिकित्सक चिकित्सीय कार्य नहीं करेंगे। इस दौरान नर्सिंग होमों में भी गंभीर रोगियों का ही उपचार किया जाएगा। अपनी मांगों को लेकर प्राईवेट चिकित्सक दिन में बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे।
केंद्र सरकार की ओर से इंडियन मेडिकल काउंसिल को भंग करने, दूसरे संगठन का गठन कर उसमें चिकित्सकों की सहभागिता घटाने के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। इस आह्वान पर मथुरा की आईएमए शाखा भी एकजुट है। अध्यक्ष डा. मुकेश जैन और सचिव डा. आशीष गोपाल ने बताया कि प्राईवेट चिकित्सक कल चिकित्सीय कार्य नहीं करेंगे।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देश के अनुसार ही आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। हड़ताल के दौरान सिर्फ इमरजेंसी में ही मरीज देखे जाएंगे। बाकी अन्य सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। सांसद हेमामालिनी को एक ज्ञापन सौंपकर इस प्रकरण को लोकसभा में उठाने की मांग की जाएगी।