फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अन्नदाताओं की उन्नति से ही देश बढ़ेगा आगे

अन्नदाताओं की उन्नति से ही देश बढ़ेगा आगे

Sat, 23 Dec 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अन्नदाताओं की उन्नति से ही देश बढ़ेगा आगे
क‌िसान को सम्मा‌न‌ित करते डीएम - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। किसान वैज्ञानिक ढंग से खेती करें, जैविक खादों का अधिक से अधिक प्रयोग कर कम लागत में अच्छी उत्पादकता लें। आमदनी अधिक उपज लें। किसान का विकास होगा तो देश भी उन्नति करेगा। ये बातें डीएम प्रदीप कुमार ने किसान दिवस पर आयोजित समारोह में कहीं।
विज्ञापन



पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान सम्मान समारोह में डीएम ने कहा वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए सरकार संकल्पित है। गांव में किसान पाठशाला का आयोजन करके किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन बैंकों से ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं किसानों को दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। कोई भी बैंक किसी किसान का शोषण न करें। बीमा कंपनी द्वारा किसानों का शोषण किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सीडीओ वीके गुप्ता ने कहा किसानों और गांवों की आर्थिक स्थित को मजबूत किए बिना देश की अर्थव्यवस्था को स्थाई मजबूती नहीं मिल सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. विकास रंजन चौधरी ने ख्ेाती को वैज्ञानिक विधि से करने, जैविक खाद आदि के बारे में बताया। उपनिदेशक कृषि यूबीसिंह गौतम, आचार्य टीईपी सेंटर जेके त्रिवेदी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेश कुमार सारस्वत, जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।

वहीं किसान सम्मान समारोह में डीएम ने फसल, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यान में अच्छा उत्पादन करने वाले 32 किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।


किसानों के पुरस्कार की धनराशि उनके बैंक खाते में भेजी गई है। इस दौरान किसान यूनियन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया।


किसान मेला प्रदर्शनी में पशुपालन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, मत्स्य, भूमि सुधार, कौशल विकास, पंचायती राज, बाल विकास एवं पुष्टाहार, मृदा परीक्षण आदि के स्टाल लगाए गए। डीएम और सीडीओ ने स्टाल का निरीक्षण करके किसान योजनाओं के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed