फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बिजली दरों में वृद्धि कर गरीब जनता की कमर तोड़ी

बिजली दरों में वृद्धि कर गरीब जनता की कमर तोड़ी

Fri, 22 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिजली दरों में वृद्धि कर गरीब जनता की कमर तोड़ी
Money - फोटो : demo pic
फिरोजाबाद। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी के विरोध में लेबर कालोनी स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिला संयोजक रघुनंदन दास गुप्ता ने कहा कि सत्ता में आने के महज आठ महीने के अंदर, निकाय चुनाव के तुरंत बाद योगी सरकार ने उप्र में बिजली की दरों में भारी वृद्धि की है। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में जनअंादोलन करेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की दरों में 70 प्रतिशत वृद्धि की गई है।
विज्ञापन


नलकूप उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने होंगे। प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि एक तरफ भाजपा ने नोटबंदी और जीएसटी जैसे घातक फैसलों से आम आदमी की खेती, रोजगार, आय के साधन, व्यापार सब तबाह कर दिए। किसान की हालत खराब है। वे कर्ज में डूबे हैं और आत्महत्या को मजबूर हैं। शीलेंद्र वर्मा ने कहा कि योगी सरकार ने बिजली दरों में बेहताशा वृद्धि कर गरीब जनता की कमर तोड़ दी है। भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वह पूंजीपतियों के हाथ में खेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed