{"_id":"5a395a494f1c1ba7678c2a46","slug":"81513708105-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर और किड्स कॉर्नर ने जीत क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर और किड्स कॉर्नर ने जीत क्रिकेट मैच
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। रेलवे स्पोर्ट ग्राउंड कंपनीबाग में खेले जा रहे स्वर्गीय हरीशंकर मेमोरियल अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गये। पहला मैच कानपुर साउथ और भोपाल अकादमी, दूसरा मैच टूंडला के किड्स कार्नर स्कूल और एनसीआर कालेज के मध्य खेला गया। कानपुर ने भोपाल को और किड्स ने एनसीआर को रोमांचक मैच में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। कानपुर के अनुभव व किड्स के अभिषेक को मैन ऑफ दे मैच रहे।
कानपुर साउथ के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजंी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 160 रन बनाए। सर्वाधिक उत्कर्ष ने 38 और अंश ने 20 रन बनाए। भोपाल के गेंदबाज संदीप ने तीन और मुजाहित ने दो विकेट विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। जवाब में भोपाल की पूरी टीम मात्र 15.4 ओवरों में 83 रन बनाकर आल आउट हो गई। कानपुर ने भोपाल को 79 रनों से हराया। कानपुर के गेंदबाज अनुभव ने तीन, प्रबल व सहबाज ने दो-दो विकेट लिए।
एनसीआर कालेज के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एनसीआर ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 138 रन बनाए। बल्लेबाज अमन ने 52, मनदीप ने 20 रन बनाए। किड्स के गेंदबाज अभिषेक गौतम ने चार विकेट व तेजवीर ने दो विकेट लिए। डकवर्थ लुईस के तहत किड्स ने एनसीआर को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के मुख्य अतिथि डा. अरुण उपाध्याय रहे। अंपायरिंग प्रेमसागर व नेहरू ने की। स्कोरर दीपक कुमार व कोमेंटरी नौशाद नजीर ने की।