{"_id":"5a394e074f1c1ba7678c29f6","slug":"81513704967-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में सराफ की दुकान से 15 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में सराफ की दुकान से 15 लाख की चोरी
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/सराय अगहत। सराफा की दुकान पर धावा बोलकर चोर करीब पंद्रह लाख रुपये चोरी कर ले गए। वहीं जसरथपुर क्षेत्र के गांव नदराला से चोर मकान के ताले तोड़कर पचास हजार रुपये की नकदी, आभूषण पार कर ले गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
फर्रुखाबाद थाना मेरापुर के साहिबगंज निवासी शिवम पुत्र शिशुपाल की नया गांव क्षेत्र के सराय अगहत में सराफा की दुकान है। प्रतिदिन की भांति वह सोमवार शाम दुकान में ताले लगाकर घर चला गया। देर रात चोरों ने दुकान पर धावा बोलकर चोर दुकान से तिजोरी चोरी करके ले गए। मामले की जानकारी लोगों को सुबह हो सकी। घटना की जानकारी पर शिवम और थाना नया गांव पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पीड़ित सराफ ने बताया कि तिजोरी में नकदी सहित करीब पंद्रह लाख रुपये के आभूषण और जरूरी दस्तावेज रखे थे। वहीं थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नदराला निवासी नफीसुल के घर से चोर पचास हजार रुपये की नकदी और हजारों रुपये के जेवरात आदि सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाना जसरथपुर पुलिस को दर्ज कराई है।
विज्ञापन
खेत में मिली तिजोरी
कस्बे में सराफ की दुकान से चोरी करने के बाद चोर तिजोरी को दो किमी दूर फर्रुखाबाद जिले का गांव नगला कोठी में आभूषण और नकदी निकालने के बाद फेंक गए थे। सुबह किसानों ने खेत पर खाली पड़ी तिजोरी देखी। बाद में, सराह अगहत में चोरी की घटना की जानकारी होने पर किसानों ने पुलिस को तिजोरी पड़े होने की सूचना दी।
घटना स्थल पर पहुंची फ्रिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वॉयड टीम
सराफ की दुकान में चोरी की घटना के बाद पुलिस और आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट टीम पहुंची। दोनों टीमों ने मौके की जांच की। इसके बाद दोनों टीमों ने तिजोरी मिलने वाले स्थान पर भी जांच की।
गश्त कर रही पुलिस ने दिखाई लापरवाही
सोमवार रात चौकीदार ने गश्त कर रही पुलिस को बताया था कि सराफ की दुकान का शटर उठा हुआ है। इसके बाद गश्त कर रहे सिपाही मौके पर पहुंचे लेकिन उन्होंने जांच नहीं की। ग्रामीणों का कहना है यदि पुलिसकर्मी सक्रियता दिखाते तो शायद चोर पकड़े जाते।
गश्त के दौरान पुलिस ने लापरवाही बरती है, इसकी मुझे शिकायत प्राप्त हुई है। इसलिए रिपोर्ट मांगी गई है। चौकी और हल्का पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संजय कुमार, एएसपी