{"_id":"5a3409d14f1c1ba12d8b8d4d","slug":"81513359825-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक पूरे नहीं, कालेज बना दिए गए परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक पूरे नहीं, कालेज बना दिए गए परीक्षा केंद्र
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
up board
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण में लापरवाही की शिकायतें डीआईओएस कार्यालय पहुंचने लगी हैं। शुक्रवार को कार्यालय पहुंचे कुछ कालेजों के शिक्षकों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई ।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में 121 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र बनाए गए कालेजों में एक दर्जन कालेज ऐसे हैं जो परीक्षा के मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं लेकिन उन्हें परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कई कालेजों में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। तो कुछ की बाउंड्रीवाल नहीं है लेकिन इसके बाद भी उन्हें परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
वहीं कई कालेजों के बच्चों को काफी दूरी पर लगाया गया है। शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय पहुंचे सुरेंद्र देव मेमोरियल इंटर कालेज शमशेरगंज के प्रधानाचार्य ने डीआईओएस से मुलाकात करते हुए बताया कि उनके कालेज के बच्चों को 25 किमी दूर मोहन इंटर कालेज कुड़रा में सेंटर बनाया गया है। जबकि आसपास के ही कई स्कूल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
एसएएस एजे इंटर कालेज कटरा में बाउंड्रीवाल नहीं है। लेकिन इसके बाद भी इस कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह कालेज पहले परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल नहीं था बाद में इसे शामिल किया गया है।
जेएस इंटर कालेज कुसमरा में कमरों की संख्या आठ है। यहां वर्तमान में अन्य कमरों में लेंटर के लिए शटरिंग लगा हुआ है। फिर भी केंद्र बनाया गया है।
माया मोहन इंटर कालेज ढ़ढोस के लिए रास्ता कच्चा है। यहां परीक्षा के दौरान रास्ते में पानी भर जाता है। लेकिन इसके बाद भी यहां केंद्र बनाया गया है। जबकि अन्य कालेजों को इसी लिए केंद्र नहीं बनाया गया है क्यों कि यहां का रास्ता कच्चा है।