फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   24 में से 16 स्कूलों में नहीं चारदीवारी

24 में से 16 स्कूलों में नहीं चारदीवारी

Tue, 21 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
24 में से 16 स्कूलों में नहीं चारदीवारी
कुरावली। ब्लाक क्षेत्र की न्यायपंचायत सलेमपुर के 24 परिषदीय विद्यालयों में से 16 की चारदीवारी न होने से बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दीवार न होने से आवारा पशुओं सहित अराजक तत्वों का जमावड़ा बने रहने से समस्या पैदा हो रही है।
विज्ञापन


ब्लाक क्षेत्र की नौ न्याय पंचायतों में से न्यायपंचायत सलेमपुर के तहत 24 विद्यालय आते हैं। इनमें से ग्राम किशनपुर, नगला हरनागर, अलूपुरा, छतरपुर, खिरना खुर्द, सलेमपुर, चंद्रपुरा स्थित विद्यालयों की शासन ने चारदीवारी बनवाई है। ग्राम खिरिया, ज्योंलिझिंगरपुर, उम्मेदपुर, निजामपुर, आठपुरा, सिढ़पुरा, रूस्तमपुर, रोसिंगपुर, रूस्तमपुर स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की चारदीवारी न होने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दीवार न होने से कुछ विद्यालयों के निकट दबंगों द्वारा भूसे के कूप लगाकर तथा कंडे पाथकर अतिक्रमण कर लिया गया है। यही नहीं कई स्कूलों में तो ग्रामीणों द्वारा जानवर भी बांध दिए जाते हैं। दिनभर आवारा जानवरों का जमावड़ा बना रहता है और अराजक तत्वों भी जमा हो जाते हैं। इससे विद्यालयों के भवनों में वस्तुएं भी चोरी हो जाती हैं। ग्रामीणों ने शासन से विद्यालयों में वाउंड्री वाल बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed