फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   92 मतदान केंद्रों में से मात्र एक केंद्र ही सामान्य

92 मतदान केंद्रों में से मात्र एक केंद्र ही सामान्य

Mon, 13 Nov 2017 11:41 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
92 मतदान केंद्रों में से मात्र एक केंद्र ही सामान्य
निकाय चुनाव
मैनपुरी। निकाय चुनावों को लेकर जिला प्रशासन की अंतिम दौर में है। चुनाव को लेकर अधिकारी कितने सख्त हैं इसका अंदाजा सिर्फ इसी से लगाया जा सकता है कि जिले के 92 मतदान केंद्रों में से सिर्फ एक को सामान्य की श्रेणी में रखा गया है। शेष सभी केंद्र संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं। इसके चलते उक्त मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि निकाय चुनावों के लिए 26 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने संवेदनशील, अतिसंवदेनशील और अतिसंवेदनशील प्लस केंद्रों को चिह्नित किया है। आश्चर्यजनक रूप से जिले के विभिन्न निकायों में बने 92 मतदान केंद्रों में से मात्र एक केंद्र ही सामान्य की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


शेष 91 केंद्रों को संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न निकायों के 23 मतदान केंद्रों को संवेदनशील, 39 को अतिसंवेदनशील और 29 को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। उक्त केंद्रों पर सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निकाय का नाम सामान्य संवेदनशील अतिसंवेदनशील अतिसंवेदनशील प्लस
नगर पालिका मैनपुरी 00 05 18 17
पंचायत ज्योंति खुड़िया 00 00 03 00
नगर पंचायत कुरावली 00 04 05 01
नगर पंचायत घिरोर 01 02 02 00
नगर पंचायत भोगांव 00 03 03 04
बेवर नगर पंचायत 00 02 01 02
नगर पंचायत कुसमरा 00 01 02 00
नगर पंचायत किशनी 00 02 04 01
नगर पंचायत करहल 00 04 01 04

नगर पालिका में एक भी सामान्य नहीं

मैनपुरी। नगर पालिका के कुल 32 वार्डों में 40 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से एक भी केंद्र सामान्य की श्रेणी में नहीं रखा गया है। नगर पालिका में पांच संवेदनशील, 18 अतिसंवेदनशील और 17 अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed