{"_id":"5a09dfb44f1c1b86698bb3d4","slug":"81510596532-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में मारपीट के दौरान फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गुटों में मारपीट के दौरान फायरिंग
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज के समीप सोमवार सुबह युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट के साथ ही फायरिंग हुई। मारपीट में कई युवक घायल हो गए। कालेज परिसर के बाहर हुई बवाल से लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस को देखकर सभी भाग गए। वहीं पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर रही है। किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी।
गांव नगला अलाई और गांव गोपालपुर के युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड़ा तो दोनों पक्षों के युवक एकत्रित हो गए। देखते ही देखते उनमें मारपीट होने लगी। करीब 15 मिनट तक वहां लात घूंसे, लाठी डंडा चलते रहे। मारपीट में दो युवक लहूलुहान हो गए। बवाल के चलते वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। युवकों की संख्या अधिक होने के चलते कोई भी विवाद शांत कराने के लिए आगे नहीं आया।
इस बीच कुछ युवकों ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हंगामे की सूचना मिलने के बाद जब यूपी 100 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो झगड़ा कर रहे युवक वहा से भाग गए। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। मगर कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। जिसके चलते झगडे़ की वजह का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। दो गुटों में मारपीट हुई है। मगर फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई है।