{"_id":"5a05a6a84f1c1b8e698ba840","slug":"81510319784-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी के नाम पर फिर ढीली होगी ट्रैफिक पुलिस की जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी के नाम पर फिर ढीली होगी ट्रैफिक पुलिस की जेब
Updated Fri, 10 Nov 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। यातायात पुलिस की ड्रेस में एक बार फिर से शासन स्तर से बदलाव किया है। जिसमें ट्रैफिक पुलिस के लिए फिर से खाकी की जगह नीला पैंट पहनना निर्धारित किया गया है। ड्रेस में बदलाव होने से यातायात पुलिस कर्मियों पर दोहरा खर्चा पड़ेगा।
दिसंबर माह से यातायात पुलिस के लिए एक बार फिर से खाकी पैंट हटाते हुए नीली गहरे रंग की पैंट निर्धारित की गई है। इससे पहले बसपा सरकार में भी नीला पैंट किया गया था। जिसे बाद में सपा सरकार में फिर से खाकी पैंट कर दिया गया था। हाल ही में शुरू हुई सर्दियों को लेकर अधिकांश यातायात पुलिस कर्मियों ने खाकी पैंट के साथ ही गर्म वर्दी तैयार कराई है।
शासनादेश होने के बाद नीला पैंट तैयार कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को दोहरा खर्च उठाना पड़ेगा। उधर, जिले में तैनात पुलिस कर्मियों में से आधे सिपाहियों को चार से पांच साल बीतने के बाद भी वर्दी भत्ता नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस कर्मियों को वर्दी तैयार कराने में काफी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पुलिस कर्मियों ने बताया कि उन्हें चार साल पहले वर्दी तैयार करने के लिए 1500 रुपये मिलते थे। जिन्हें शासन ने बढ़ाकर 2250 रुपये कर दिए हैं। जिसमें दो वर्दी, जूते, मोजे, टोपी, बेल्ट आदि शामिल है।