{"_id":"5a0497dc4f1c1b6e548bbf30","slug":"81510250460-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष के 44, पार्षद-सभासद के 520 नामांकन भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष के 44, पार्षद-सभासद के 520 नामांकन भरे
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबद। नगर निगम फिरोजाबाद के मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी नूतन राठौर, सपा की सावित्री गुप्ता, निर्दलीय प्रियंका गुप्ता, एआईएमआईएम की मशरुर फातिमा ने नामांकन दाखिल किए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी शाहजहां परवीन के नामांकन में खामी और निर्दलीय शशि देवी के देर से पहुंचने से नामांकन दाखिल नहीं हो पाए। पार्षद पद के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने वालों की भीड़ रही। गुरुवार को 323 नामांकन दाखिल हुए और 57 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
फिरोजाबाद नगर निगम मेयर पद के निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम उदय सिंह के कक्ष में सपा प्रत्याशी सावित्री गुप्ता पत्नी राजनरायन गुप्ता मुन्ना, प्रियंका गुप्ता पुत्री राजनरायन गुप्ता मुन्ना सबसे पहले नामांकन दाखिल करने पहुंचे। कक्ष में प्रत्याशी के साथ चार प्रस्तावक रहे। सपा सांसद अक्षय यादव, जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, एमएलसी डा.दिलीप यादव, असीम यादव, चौधरी संजय यादव, योगेश गर्ग, आदर्श यादव धन्नू, नीरज यादव, विपिन यादव, इंद्रवती यादव समर्थक मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी नूतन राठौर पुत्री मंगल सिंह राठौर एडवोकेट के प्रस्तावक तो विधायक मनीष असीजा बने। नामांकन के दौरान प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल, शिकोहाबाद विधायक डा.मुकेश वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, सत्यवीर गुप्ता, अरविंद पचौरी, पूनम शर्मा, भगवानदास शंखवार, राजेश तिवारी एडवोकेट मौजूद रहे। एआईएमआईएम प्रत्याशी मशरूर फातिमा समर्थकों संग नामांकन दाखिल करने पहुंचे। प्रस्तावक उनके पति नौशाद अली सिद्दीकी थे।
विज्ञापन
युवा जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, प्रो.शहरयार अली के साथ कई समर्थक मौजूद रहे। कांग्रेस प्रत्याशी शाहजहां परवीन पत्नी मुर्तजा हुसैन, जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, नगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अतुल चतुर्वेदी, उमाकांत पचौरी, रामनिवास यादव, थान सिंह यादव, मनोज भटेले, पीके पाराशर, सतीशचंद्र अग्रवाल नेताजी, साजिद बेग समेत कई समर्थक मौजूद रहे। लेकिन नामांकन में खामी होने से दस नवंबर को दाखिल करने का फैसला लिया।
पार्षद पद के सभी 14 काउंटरों पर प्रत्याशियों की भीड़ रही। वार्ड संख्या एक से कृष्णादेवी, मुन्नीदेवी, ममता सिंह, वार्ड दो से जलदेवी, सुनीता देवी, गुड्डी देवी, गोल्डी गौतम, ज्ञान देवी, वार्ड तीन से सीमा देवी, वार्ड संख्या चार से अखिलेश देवी, सावित्री देवी, मालती देवी, सरोज देवी एवं पांच से मायादेवी एवं सुरजीत ने नामांकन किए। वार्ड नं. छह से सरिता देवी, नंदलाल, वार्ड सात से बाबूराम निशंक, दीपक कुमार, राजेश कुमार, राजेश, ममता देवी, वार्ड नंबर आठ से रामप्रताप, धर्मेंद्र सिंह, वार्ड नौ से पायल, अखिलेश वार्ड दस से धर्मरतन, ओमप्रकाश, परम प्रताप ने नामांकन किए।
कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड 50 से चांद कुरैशी, वार्ड संख्या 57 से आजम इरफान एवं वार्ड 59 से शाहिद कुरैशी ने नामांकन किया। टेबल संख्या एक 15, दो पर 14, तीन पर 23, चार पर 19, पांच पर 35, छह पर 21 एवं टेबल संख्या सात पर 34 नामांकन हुए। टेबल संख्या आठ पर 12, नौ पर 28, दस पर 24,टेबल 11 पर 19, टेबल 12 पर 36, टेबल 13 पर 21,टेबल संख्या 14 पर 22 नामांकन दाखिल किए गए।
शिकोहबाद पालिका अध्यक्ष पद के नामांकन करने प्रत्याशी लावलश्कर के साथ पहुंचे। बसपा, कांग्रेस, आप के प्रत्याशी सहित नौ नामांकन दाखिल हुए। सभासद के 71 पर्चे भरे गए।
बसपा प्रत्याशी नर्वदा यादव पत्नी कमल सिंह यादव शांति पूर्ण तरीके से नामांकन दाखिल करने पहुंची। निर्दलीय रीना यादव जुलूस के साथ तहसील पहुंची और नामांकन किया।
जुलूस में समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी शशि यादव पत्नी चंद्रकांत यादव ने शांतिपूर्वक नामांकन किया। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी मोटर साइकिल रैली के साथ तहसील पहुंची। निर्दलीय प्रत्याशी मीना यादव पत्नी देवेंद्र मणि यादव, असमा बेगम पत्नी अब्दुल जब्बार ने पर्चा भरा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन प्रकाश मिश्रा की पत्नी रीना मिश्रा ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय नामांकन किया। बसपा प्रत्याशी ने शहर में जुलूस निकाला और वोट मांगे। 25 वार्डों के लिए 71 नामांकन दाखिल हुए।
सिरसागंज। सिरसागंज नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभासद के लिए नामांकन दाखिल करने दावेदार पहुंचे। अध्यक्ष पद के आठ, सदस्यों के 48 नामांकन दाखिल हुए। सिरसागंज में सपा प्रत्याशी सुनील यादव ने सपा विधायक हरिओम यादव,विजय प्रताप उर्फ छोटू के साथ नामांकन किया। समर्थकों ने नगर में जलूस निकाला और जनसंपर्क किया। सपा का जलूस तहसील से निकला तभी अरांव रोड सपा की बागी प्रत्याशी सरोज शर्मा और सीताराम शर्मा के समर्थक आमने सामने आ गए।
कुछ लोगों ने स्थिति को संभालते हुए सरोज शर्मा के जुलूस को रास्ता दिया। भाजपा प्रत्याशी सोनी शिवहरे का नामांकन कराने पूर्व मंत्री जयवीर सिंह तहसील पर पहुंचे, तो बसपा प्रत्याशी राहुल सिंह का नामांकन कराने, पूर्व पालिका अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह पहुंचे। नामांकन के बाद बाजार में जुलूस निकाले और जनता से वोट मांगे। कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव ने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल हुए। सीताराम शर्मा ने नामांकन किया।
जसराना, एका एवं फरिहा नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सभासद पद के उम्मीदवार नामांकन करने पहुंचे। जसराना से सपा प्रत्याशी ने सादगी से तो भाजपा ने जोश के साथ नामांकन किया।
जसराना नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी अंशुल विक्रम सिंह ने नामांकन दाखिल किया। शिवराज सिंह यादव, जमालुद्दीन कुरैशी, प्रवीण मिश्रा साथ रहे।
भाजपा प्रत्याशी अवनीश गुप्ता ने विधायक रामगोपाल लोधी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहनदत्त लोधी की उपस्थित में नामांकन करने पहुंचे। नामांकन से पूर्व कस्बे में जुलूस निकाला। निर्दलीय प्रत्याशी कुंमरपाल यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलूस निकाला। दीपक बैजल, पवन कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शीला देवी, राजकुमार यादव, अवधेश गुप्ता, कैलाश चंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, खुशबू शिवहरे, नौशे खां ने नामांकन किए।
कुमरपाल व अमलेंद्र वर्मा ने पर्चा खरीदा। सदस्य पद के 14 नामांकन हुए और पांच ने पर्चे खरीदे। फरिहा नगर पंचायत में सपा से अब्दुल हई एवं भाजपा से प्रभंजन जैन ने नामांकन किया। भाजपा प्रत्याशी के साथ विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी मौजूद रहे। पूनम एवं कमलेश ने नामांकन किए। गिरीश चंद्र और मिनिषा ने पर्चा खरीदा। सदस्य के 13 नामांकन हुए । एका नगर पंचायत के लिए सुखदेवी ने नामांकन किया। राधा, राजकुमारी, कुसमा देवी, विमला, दुर्गेश ने पर्चे खरीदे। सदस्य के16 नामांकन एवं दस लोगों ने पर्चे खरीदे।