{"_id":"59fdfdc64f1c1bda538bad87","slug":"81509817798-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह से तंग बीएसएफ के सिपाही ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह कलह से तंग बीएसएफ के सिपाही ने लगाई फांसी
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। लक्ष्मीनगर निवासी बीएसएफ के सिपाही दुष्यंत यादव (40) ने शनिवार दोपहर ढाई बजे पत्नी की साड़ी पंखे में बांध कर फंदालगा कर आत्महत्या कर ली। युवक को फंदे पर लटका देख परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
दुष्यंत यादव (40) निवासी लक्ष्मीनगर बीएसएफ में तैनात थे। उनकी ड्यूटी लखनऊ में चल रही थी। शुक्रवार सुबह वह छुट्टी लेकर घर आये थे। शाम को दुष्यंत का पत्नी सरिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मृतक के पुत्र अजीत ने बताया कि पापा और मम्मी में विवाद के बाद दोनों चुपचाप सो गये। शनिवार दोपहर जब हम सभी अपने कमरे में सो रहे थे, तभी पापा ने अपने कमरे में जाकर मम्मी की साड़ी को पंखे से बांधकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जब उनका शव फंदे पर लटका हुआ देखा तब चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पत्नी सरिता, पुत्र तेजस्वी और शिवानी का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया बीएसएफ जवान का शव फंदे पर लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।