फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   15 एक्सप्रेस, 16 सवारी ट्रेनों के समय में हुई कटौती

15 एक्सप्रेस, 16 सवारी ट्रेनों के समय में हुई कटौती

Fri, 27 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
15 एक्सप्रेस, 16 सवारी ट्रेनों के समय में हुई कटौती
demo pic
कासगंज। रेल में सफर करने वाले आम यात्रियों के खुशखबरी है। एक नवंबर को जारी होने वाली नई समय सारिणी में कुल 31 पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में कटौती की है। इस कटौती के बाद कुल 815 मिनट रेलवे का समय संचालन के दौरान बचेगा।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि रेलवे के द्वारा ट्रेनों के समय संचालन को नवीन समय सारिणी का घोषित करना प्रस्तावित था। इस नवीन समय सारिणी में कासगंज-बरेली-कानपुर से होकर गुजरने वाली करीब 15 एक्सप्रेस व 16 सवारी गाड़ियों के संचालन में समय की कटौती की है।
विज्ञापन


एक्सप्रेस गाड़ियों के संचालन में पांच मिनट से 90 मिनट तक समय की बचत की है, जबकि पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में पांच मिनट से 30 मिनट तक की कटौती की है। एक नवंबर के बाद से 31 ट्रेनों के संचालन में रेलवे व यात्रियों के कुल 815 मिनट समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गाड़ियों के समय में हुआ परिवर्तन

(15038) (कासगंज-कानपुर सेंट्रल) कासगंज से 12 बजे के स्थान पर अब 12:20 बजे, बजे गाड़ी संख्या (15040) (कासगंज-फर्रूखाबाद) कासगंज से 8:45 बजे के स्थान पर 8:50 बजे व (15042) (कासगंज-फर्रूखाबाद) कासगंज से रात 9:10 बजे के स्थान रात 9:20 बजे प्रस्थान करेंगी। (553344) बरेली सिटी-कासगंज पैसेंजर सात बजे के स्थान पर 7:30 बजे व (55360) बरेली सिटी कासगंज रात 8:35 बजे के स्थान पर 9:45 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed