फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानों को नहीं कराना होगा पंजीकरण

केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानों को नहीं कराना होगा पंजीकरण

Tue, 26 Sep 2017 11:26 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानों को नहीं कराना होगा पंजीकरण
farmer
कासगंज। धान खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण में रुचि न दिखाए जाने पर शासन ने किसानों को बड़ी राहत दी है। अब क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानों को धान खरीद के लिए अपना पंजीकरण नहीं कराना होगा। उनका पोर्टल से ही बैक अप ही ले लिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन से धान खरीद के लिए ई-उपार्जन व्यवस्था के तहत किसानों को धान खरीद के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। हालांकि किसानों ने रुचि नहीं दिखाई तो शासन ने राहत देते हुए पंजीकरण के समय खसरा, खतौनी, बैंक पास बुक, फोटो युक्त पहचान पत्र, किसान के फोटो अपलोड करने से छूट दे दी। इसके बावजूद किसानों ने पंजीकरण में रुचि नहीं ली। प्रदेश में मात्र 2830 किसानों ने ही पंजीकरण कराया। इनमें से जनपद में मात्र 10 किसानों ने ही अपना पंजीकरण कराया। ऐसे में अब शासन ने क्रय केंदेों पर गेहूं बेचने वाले किसानों को पंजीकरण से छूट दे दे दी है। ऐसे किसानों को अब पंजीकरण नहीं कराना पड़ेगा। गेहूं खरीद के दौरान पोर्टल पर तैयार डाटा के माध्यम से ही बैक अप ले लिया जाएगा। इसक आधार पर किसान अपना धान क्रय केंद्र पर बेच सकेंगे। शासन की छूट से क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने वाले 1215 किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर भी हो सकेगा पंजीकरण
कासगंज। धान खरीद के लिए शासन ने क्रय केंद्र पर भी पंजीकरण की व्यवस्था की है। जिन किसानों ने गेहूं खरीद के समय अपना पंजीकरण नहीं कराया वे भी अपना धान खरीद केंद्र पर बेच सकेंगे। ऐसे किसानों से केंद्र प्रभारी आवश्यक अभिलेख की छाया प्रति जमा करके पंजीकरण कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान खरीद का लाभ किसानों को देने के लिए शासन ने पंजीकरण व्यवस्था में राहत दी है। शासन से मिले दिशा निदेर्शों के आधार पर विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
जेया अहमद करीम खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed