{"_id":"59a6f3af4f1c1b1c278b4792","slug":"81504113583-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा: 135 मस्जिदों में लाखों लोग पढ़ेंगे नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा: 135 मस्जिदों में लाखों लोग पढ़ेंगे नमाज
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
goat sacrifice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
ईद-उल-जुहा के त्योहार को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पशु पैंठ में कुरबानी के बकरों की आमद शुरू हो चुकी है। वहीं गारमेंट शॉप और बाजार सज गए हैं।
शनिवार को जिले की ईदगाह और 135 मस्जिदों में ईद-उल-जुहा की नमाज अदा कराई जाएगी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर प्रशासन ने मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। बकरीद का पर्व मनाने के लिए जिले की तहसीलों में पशु पैंठ लगना शुरू हो चुकी हैं। पिछली बार के मुकाबले महंगाई की मार के चलते खरीददार कम और बकरे अधिक होने के कारण पशु पालकों को इस बार ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा है। वहीं नगर के घंटाघर, बाबूगंज, हाथी गेट, गांधी मार्केट में मुस्लिम समाज के लोग नमाज के लिए नए कपड़ों की खरीदारी खरीद रहे हैं। ईद की नमाज को लेकर बच्चों में सबसे ज्यादा उत्साह दे रहा है। ईद-उल-जुहा की नमाज अलीगंज, मारहारा, मिरहची, जलेसर, अवागढ़, सराय अगहत समेत 135 ईदगाहों और मस्जिदों में पढ़ी जाएगी।
बकरों पर मंदी की मार
एटा/मिरहची। ईद उल जुहा को लेकर पैंठ में इस बार मंदी छाई है। आलम यह है कि कुर्बानी के बकरे तो पैंठ में आ रहे है, लेकिन खरीदार महंगाई के कारण कम खरीदारी कर रहे है। इसके चलते पशु पालकों को बकरे का उचित दाम नहीं मिल रहा। मिरहची कस्बे में बुधवार को लगने वाली पशु पैंठ में बकरों की बोली लगाई जा रही है। ठेकेदार हसन बताते हैं कि इस बार लोग कुरबानी के लिए बकरे तो खरीद रहे हैं, लेकिन महंगाई के कारण अधिक रुपये खर्च करना नहीं चाहते। इसके चलते पशु पैंठ में पशु पालकों को उचित दाम नहीं मिल पा रहे। इसके चलते पशुपालक बकरों को जिले से बाहर ले जाकर बेच रहे हैं।