फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   महेंद्रनगर में फायरिंग से मची अफरातफरी

महेंद्रनगर में फायरिंग से मची अफरातफरी

Fri, 18 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रनगर में फायरिंग से मची  अफरातफरी
गोली ‌दिखाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। गुरुवार की शाम हाईवे से सटा महेंद्रनगर इलाका फायरिंग से दहल उठा। बाइक सवार हमलावरों ने एक मकान को निशाना बनाकर गोली चलाई। मकान स्वामी ने भी फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन



थाना हाईवे के मुकंदपुर के रहने वाले अर्जुन सिंह अपने परिवार के साथ महेंद्र नगर में रह रहे हैं। गुरुवार की शाम को अर्जुन अपने घर में थे। इसी दौरान बाइक सवार आधा दर्जन लोग पहुंचे और उनके मकान पर फायरिंग शुरू कर दी। अर्जुन सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। इससे कालोनी में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले ही हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद तिवारी ने बताया कि गांव उस्फार निवासी महेश का अर्जुन सिंह से बुधवार को विवाद हो गया था। इसके बाद गुरुवार की सुबह महेश के चाचा से हाकिम उर्फ वकील से भी अर्जुन की फोन पर गर्मा-गर्मी हुई। उसके बाद आधा दर्जन बाइक सवारों ने हमला बोला है। इसके बाद अर्जुन सिंह का भाई अजीत सिंह थाने आ रहा था तो हमलावरों ने पेट्रोल पंप के समीप मारपीट कर दी। घायल को मेडिकल के लिए भेजा है। तहरीर आते ही मुकद्दमा दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed