{"_id":"5974dde64f1c1b902f8b46e4","slug":"81500831206-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न-ए-आजादी पर मिलेगी अन्नदाताओं को कर्ज से आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्न-ए-आजादी पर मिलेगी अन्नदाताओं को कर्ज से आजादी
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। 15 अगस्त को सालों से बैंक से लिए फसली कर्ज में दबे किसानों का कर्ज माफ होगा। जिला प्रशासन तेजी से काम में जुटा है। बैंकों में कर्मचारी दिन रात किसानों का ब्योरा खंगालने मेें जुटे हैं। एटा-कासगंज की 22 बैंकों ने अब तक 68 फीसदी किसानों का डाटा फीड कर दिया है। जिला प्रशासन लाभार्थी किसानों की सूची पोर्टल पर अपलोड करेगा।
प्रदेश सरकार के आदेश पर जिले की 22 बैंकों द्वारा किसानों का कुल 400 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज माफ किया जाना है। इसका लाभ जिले के 71,758 किसानों को मिलना है। अब तक पहले चरण में कर्ज माफ किए जाने वाले किसानों की सूची जिला प्रशासन तैयार नहीं कर सका है। बैंक 22 जुलाई की शाम तक 71,758 में से 45,992 कर्जदार किसानों का डाटा फीड कर सकी है। जांच के बाद कर्ज माफी का लाभ पाने वाले किसानों का नाम पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। शासन ने डाटा अपलोड करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई कर दी है। सोमवार तक बैंकों को किसानों का पूरा डाटा अपलोड करना है। हालांकि इसे लेकर कुछ किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले किसानों का पूरा कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन सरकार केवल एक लाख रुपये तक का फसली ऋण माफ कर रही है। इससे किसानों को राहत नहीं मिलेगी। इसे लेकर किसान संगठन प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं।
ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त अव्वल
जिले में सबसे ज्यादा किसानों को ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त ने ऋण दिया है। बैंक ने 27368 किसानों को ऋण दिया है। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 15160, केनरा बैंक ने 12177 किसानों को ऋण दिया। वहीं सबसे कम विजया बैंक ने तीन किसानों को ऋण दिया है।
विज्ञापन
----------------
पंजाब नेशनल बैंक का डाटा मिस
जिले की पंजाब नेशनल बैंक के 89 किसानों का डाटा नहीं मिल रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी दिक्कतों के कारण डाटा मिस हो रहा है। इसे ठीक करने का काम तेजी से चल रहा है।
--------------
यह डाटा हुआ अपलोड
इलाहबाद बैंक- 435
एक्सिस बैंक- 40
बैंक ऑफ बड़ौदा- 290
बैंक ऑफ इंडिया- 752
केनरा बैंक 6823
सेंट्रल बैंक- 809
जिला सहकारी बैंक- 3679
ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त- 23181
एचडीएफसी बैंक- 174
आईडीबीआई बैंक- 203
इंडियन ओवरसीज बैंक- 76
ओरिएंटल बैंक- 84
पंजाब नेशनल बैंक- 705
स्टेट बैंक- 4498
यूको बैंक- 102
यूनियन बैंक- 145
यूनाइडेट बैंक- 44
विजया बैंक- 3