{"_id":"5974dde44f1c1b0e3b8b47e8","slug":"81500831204-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा के दबाव से मेहोल बांध दो मीटर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के दबाव से मेहोल बांध दो मीटर कटा
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
ganga river
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली।
कादरगंज क्षेत्र के मेहोल का कच्चा बांध कट गया। इससे गंगा का पानी कभी भी ग्रामीण आबादी की रुख कर सकता है। बांध कटने से ग्रामीणों में हड़कंप है। बांध कटने की सूचना पर पटियाली के एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने सिंचाई विभाग केा तत्काल बांध का कटान रोके जाने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि गंगा में पानी का दबाव बड़ा हुआ होने के चलते पानी में डूबे बांध के हिस्से में अंदर ही अंदर रिसाव चलता रहा। इसकी भनक न ग्रामीणों को लगी और न प्रशासन को। रविवार को करीब दो मीटर बांध कट जाने की जानकारी हुई तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। यदि बांध का पानी मेहोल आबादी की ओर हुआ तो मेहोल सहित अन्य गांव भी प्रभावित होंगे। सूचना पर एसडीएम देवेंद्र प्रताप, तहसीलदार ब्रह्मानंद कठेरिया मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस मामले में सिंचाई विभाग को तुरंत बांध का कटान रोकने के निर्देश दिए हैं।