{"_id":"596659984f1c1b15698b45d1","slug":"81499879832-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी सरकार का वेतन भोगी नहीं, करदाता है: डॉ.सुमंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी सरकार का वेतन भोगी नहीं, करदाता है: डॉ.सुमंत
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
सुमंत गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा (कासगंज)।
वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने बैठक करके व्यापारियों के साथ जीएसटी पर चर्चा की। जीएसटी में शामिल गलत प्रावधानों को हटाए जाने की मांग की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी का कोई विरोध नहीं हैं, लेकिन उसके अंतर्गत जो व्यापारी विरोधी कानून हैं, उनकी खिलाफत की जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी कर देने में पीछे नहीं हैं, किंतु भूल पर सजा न्याय संगत नहीं है। माह में तीन बार रिटर्न भरने के स्थान पर तीन माह में एक बार भरा जाए। व्यापारी सरकार का वेतनभोगी नहीं हैं, वह करदाता हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन हो, जिससे 36 सरकारी विभाग संबद्ध किए जाएं। पंजीकृत व्यापारी की बीमा राशि 20 लाख से 50 लाख तक हो। व्यापारी वृद्धा पेंशन 65 वर्ष की आयु से प्रारंभ की जाए। राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गुप्ता ने कहा कि जीएसटी में सरलता लाने की मांगों को लेकर 23 जुलाई को इटावा में प्रांतीय सम्मेलन होगा। प्रेमचंद्र आर्य, आमोद गुप्ता, संजीव महाजन ने भी अपनी बात रखी। संचालन जिला महामंत्री उमेश चंद्र आर्य ने किया। मौके पर प्रांतीय मंत्री मुन्ना लाल अग्रवाल, संजीव महाजन, नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता, ब्रह्म रतन गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, राजीव गुप्ता, संजय गुप्ता, सुबोध अग्रवाल, अमित गुप्ता, जय कुमार, राजेश गुप्ता, आमोद गुप्ता मौजूद रहे।