{"_id":"595bc91f4f1c1b1a648b46ac","slug":"81499187487-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए सड़क पर शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के लिए सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Traffic Jam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज (एटा)। विद्युत करंट की चपेट में आकर दिव्यांग की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगाें ने मुआवजे की मांग करते हुए अलीगंज-मैनपुरी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और विधायक के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद जाम खोला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के दहेलिया निवासी दिव्यांग गुड्डू घर के ही रामप्रकाश के साथ हैंडपंप का पाइप निकाल रहा था। तभी झूलते बिजली के तार से पाइप छू जाने से करंट की चपेट में आकर दिव्यांग गुड्डू की मौत हो गई थी। वहीं रामप्रकाश झुलस गया था। घटना के बाद से परिवारीजन आक्रोशित थे। गांव के लोगों के साथ परिवारीजनों ने मंगलवार सुबह सात बजे अलीगंज-मैनपुरी मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। लोग मृतक दिव्यांग के परिवारीजनों को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। जानकारी पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने जाम को हटवाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस की एक नहीं सुनी।
सूचना पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, एसडीएम अलीगंज और सीओ ने मौके पर पहुंच मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने डेढ़ घंटे बाद जाम खोला। जाम खुलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यातायात सुचारू कराया।