फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खुशियों की सौगात लेकर आई ईद

खुशियों की सौगात लेकर आई ईद

Sun, 25 Jun 2017 11:56 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खुशियों की सौगात लेकर आई ईद
ईद - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। ईद-उल-फितर को लेकर रोजेदार उत्साह से लवरेज हैं। सोमवार को ईद मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घरों और मस्जिदों को ईद के लिए सजाया गया है। पूरे दिन बाजारों में ईद का सामान खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। वहीं देर रात तक बाजारों में चहल-पहल रही। कोई सिवइयां खरीद रहा है तो कोई नए कपड़े खरीदता नजर आ रहा था। चूड़ियों और मेकअप आदि की दुकानों पर युवतियों की खासी भीड़भाड़ रही। उधर, ईद की विशेष नमाज के लिए शहर और कस्बों की ईदगाहों में की जाने वाली तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए लोग ईदगाह की ओर उमड़ने शुरू हो जाएंगे। शहर के आगरा रोड स्थित ईदगाह को नमाज के लिए तैयार कर लिया गया है। भोगांव और करहल के ईदगाह में भी विशेष नमाज के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी।
विज्ञापन


एसपी राजेश एस ने बताया कि ईदगाह और मस्जिदों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।
उधर, ईद की पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ रही। मीठी ईद पर पकवान बनाने के लिए भी पूरे दिन खरीदारी का दौर जारी रहा। बच्चे नए कपड़े खरीदते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामा मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद शमी अहमद ने बताया कि सोमवार को सुबह फजिर की नमाज के बाद फातिहा होगी। दूध और छुआरों के अलावा किसी भी तबर्रुक पर फातिहा दिला सकते हैं। उसके बाद उसी तबर्रुक से रोजा खोला जाएगा।

जामा मस्जिद एवं ईदगाह के पेश इमाम मौलाना शमी अहमद ने बताया कि सोमवार को ईद उल फितर मनाई जाएगी। ईदगाह में नमाज सुबह 8:30 बजे होगी। जबकि खानकाहे रशीदिया में नमाज सुबह नौ बजे होगी। मुतबल्ली चौधरी अब्दुल नईम ने बताया कि करहल की ईदगाह में सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। भोगांव के मोहम्मद खालिद रजा नूरी ने बताया कि ईदगाह में सुबह 8:15 बजे ईद की विशेष नमाज होगी।


ईद उल फितर पर ईदगाह पर सुबह 8:30 बजे नमाज होने के चलते सुबह आठ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक चारपहिया वाहनों का आगरा रोड पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सीओ सिटी राजेश चौधरी ने बताया कि इस दौरान आगरा रोड पर केवल पैदल या दोपहिया वाहनों को ही चलने की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान चारपहिया वाहन बाईपास रोड से शहर के अंदर आ सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed