फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   80 percent of the track for the Metro's second corridor has been completed; operations to begin in August.

Agra News: मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का 80 फीसदी ट्रैक बना, अगस्त से होगा शुरू

Thu, 26 Mar 2026 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
80 percent of the track for the Metro's second corridor has been completed; operations to begin in August.
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) दूसरे कॉरिडोर को अगस्त में शुरू करने जा रहा है। इसके लिए ट्रायल जुलाई से शुरू हो जाएंगे। आगरा स्टेशन को जंक्शन बनाया जा रहा है। यहां से दोनों कॉरिडोर के लिए ट्रेन भी मिल सकेंगी। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी और 14 स्टेशन हैं। यह एलिवेटेड ट्रैक है। इसको दो चरणों में बनाया जा रहा है। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक ट्रैक बन रहा है। इसमें आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट और आगरा कॉलेज स्टेशन हैं। इनके ट्रैक का कार्य 70-80 फीसदी बन गया है। स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। दूसरे चरण में आगरा कॉलेज कालिंदी विहार तक ट्रैक बन रहा है। आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक अगस्त से मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना है। इसके लिए जुलाई में ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

आईएसबीटी तक मई से चलेगी मेट्रो ट्रेन

पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इसके लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। डाउनलेन की करीब 300 मीटर पटरी बिछाने का कार्य बाकी है। जल्द ये भी पूरा हो जाएगा। इसके बाद अप्रैल से हाईस्पीड ट्रायल शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed