फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   8.50 lakh taken from constable family under pretext of profitable land deals

महिला सिपाही से दोस्ती, परिवार से की ठगी: जमीन में मुनाफे का दिया झांसा, शातिर ने हड़प लिए 8.50 लाख रुपये

Sat, 31 Oct 2026 03:49 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 31 Oct 2026 03:49 PM IST
सार

शातिर ने जमीन में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा दिया। इस भरोसे में आकर सिपाही परिवार ने निवेश की हामी भर दी। आरोप के मुताबिक, 26 नवंबर 2025 को सुनील ने जमीन के सौदे के नाम पर दो लाख रुपये नकद लिए और 100 रुपये के स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद चेक के जरिये भी लेन-देन हुआ।

विज्ञापन
8.50 lakh taken from constable family under pretext of profitable land deals
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला सिपाही से दोस्ती कर युवक ने परिवार में पैठ बनाई। इसके बाद जमीन में निवेश के नाम पर 8.50 लाख रुपये ठग लिए। अदालत के आदेश पर थाना शाहगंज में मुख्य आरोपी समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शाहगंज के पथौली में रहने वाली कुसुमलता ने बताया कि उनकी बेटी नोएडा पुलिस में सिपाही है। वहीं उसकी पहचान गौतमबुद्ध नगर निवासी सुनील कुमार से हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्रगाढ़ हो गई और सुनील ने खुद को मुंहबोला भाई बना लिया। बेटी की सगाई और शादी के आयोजनों में सुनील और उसका परिवार शामिल हुआ। इससे पारिवारिक रिश्ते बन गए। आरोपी का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया।
विज्ञापन


मुनाफे का झांसा देकर जाल में फंसाया
कुसुमलता ने बताया कि जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में सुनील ने घर आकर जमीन के कारोबार में निवेश का प्रस्ताव रखा। उसने जेवर क्षेत्र में 0.1960 हेक्टेयर जमीन खरीदने की जानकारी दी और निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा दिया। इस भरोसे में आकर उन्होंने निवेश की हामी भर दी। आरोप के मुताबिक, 26 नवंबर 2025 को सुनील ने जमीन के सौदे के नाम पर उनसे दो लाख रुपये नकद लिए और 100 रुपये के स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद चेक के जरिये भी लेन-देन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे-बेटी से भी रकम ऐंठी
अगस्त 2026 में आरोपी ने पीड़िता के बेटे-बेटी से भी रकम ऐंठ ली। आरोप लगाया कि रकम वापस मांगने पर सुनील ने फोन उठाना बंद कर दिया। 15 जुलाई 2026 को वह उसके घर गईं तो दरवाजा नहीं खोला गया। बाद में फोन पर सुनील के बेटे उत्सव उर्फ राजा और अन्य परिजन ने गाली-गलौज की। उन्होंने झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया।


अदालत के आदेश पर शाहगंज पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील कुमार, उसकी पत्नी रितु, बेटे उत्सव, बेटी टीना, ग्रेटर नोएडा निवासी अशोक, अर्चना देवी और प्रदीप कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। -गौरव सिंह, एसीपी लोहामंडी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed