{"_id":"67eacb628ae3e2879402e396","slug":"768-patients-were-given-treatment-in-the-health-camp-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-134643-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्वास्थ्य शिविर में 768 मरीजों को दिया गया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्वास्थ्य शिविर में 768 मरीजों को दिया गया उपचार
Mon, 31 Mar 2025 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 31 Mar 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और श्रीराम हेल्थ केयर सेंटर के स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करती चिकि
भोगांव। अमर उजाला फाउंडेशन और श्री राम हेल्थ केयर सेंटर भदौरा की ओर से स्वास्थ्य शिविर गांव भदौरिया में आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा ने फीता काटकर किया। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 768 मरीजों को जांच के बाद उपचार दिया गया।
शिविर में कानपुर से आए चिकित्सक डॉ. अतुल सचान, डॉ. प्रशांत वर्मा, डॉ. सुधाकर, डॉ. ज्योति कटियार की टीम ने 768 मरीजों की जांच की एवं निशुल्क दवा वितरित की। डॉ. अतुल सचान ने बताया कि शिविर में सबसे ज्यादा मरीज नेत्र और अर्थराइटिस के मिले। शिविर में बुखार, खांसी, दस्त, हार्ट आदि के मरीजों का भी निशुल्क उपचार किया गया। शिविर में पहुंचे मरीजों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया। डॉक्टरों ने सलाह दी कि वर्तमान समय में मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। घरों के आसपास पानी न जमा होने देंं। बुखार आदि आने पर जांच अवश्य कराएं। शिविर का उद्घाटन करते हुए क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में ऐसे आयोजनों से लोगों को बहुत राहत मिलती है। शिविर के माध्यम से लोग अपने रोगों की निशुल्क जांच करा सकते हैं। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बेवर प्रेमचंद्र वर्मा, डॉ. अंजली वर्मा, डॉ. आकाश कुशवाहा, डॉ. करुणेश यादव, मुक्ता प्रसाद वर्मा, प्रियांशु और हर्ष मौजूद रहे।