फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   750 athletes showed their strength in gymnastics and won prizes.

Agra News: जिम्नास्टिक में 750 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीते पुरस्कार

Sun, 10 May 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
750 athletes showed their strength in gymnastics and won prizes.
जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिम्नास्टिक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में 750 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। समापन पर विजेताओं को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सत्यवीर सिंह और मुख्य प्रायोजक डॉ. रजत गोयल ने किया। उन्होंने अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। जिम्नास्टिक वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव सोही ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज दूसरा और दयानंद बाल मंदिर, सुल्तानपुरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने फ्लोर, बैलेंस और अन्य जिम्नास्टिक स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि डॉ. नरेंद्र शुक्ला, हरदीप सिंह, देवेंद्र प्रताप झा, अनु चावला, रूपेश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश और रामानंदन चौहान मौजूद रहे। समापन समारोह स्पोर्ट्स ऑफिसर अरविंद यादव ने संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed