फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   72 pepole charged for light theft

बिजली चोरी करने पर 72 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

Wed, 03 Feb 2021 06:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
72 pepole charged for light theft
शहर में बिजली चेकिंग करती बिजली विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बिजली चोरी रोकने के लिए अधीक्षण अभियंता विद्युत के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को चलाए गए अभियान में 72 घरों में बिजली चोरी होती मिली। सभी पर पॉवर हाउस स्थित बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले भर में विद्युत वितरण निगम की आठ टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। इसमें अवर अभियंता रामसनेही और श्यामकिशोर बिंद ने पुरानी मैनपुरी और आगरा रोड पर 14 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। अवर अभियंता सिविल लाइन ग्रामीण अनिल कुमार ने रामनगर और नगला लऊ में 13 घरों में, अवर अभियंता बरनाहल दिलीप भारती ने नगला देवजीत और दायमपुर में 13 घरों में बिजली चोरी पकड़ी।
विज्ञापन

अवर अभियंता संत कुमार ने किशनी में पांच घरों में, अवर अभियंता चौराईपुर ओमप्रकाश ने कटरा समान में पांच घरो में अवर अभियंता पकंज कनौजिया ने करहल में छह घरों में ,अवर अभियंता मंछना गिरीप्रसाद ने गांव वीरपुर और कुरारी में दस घरों में और अवर अभियंता जागीर हरवीर सिंह ने एलाऊ में घरों में बिजली चोरी पकड़ी। कुल 72 लोगों पर पॉवर हाउस स्थित बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्हें दोबारा केबल न डालने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान जारी है। जहां भी बिजली चोरी मिलेगी उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उपभोक्ता कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें।
जीसीएल भटनागर, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed