फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शराब व्यवसायी के साथ भतीजे ने ही कराई थी लूट

शराब व्यवसायी के साथ भतीजे ने ही कराई थी लूट

Sat, 18 May 2019 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
शराब व्यवसायी के साथ भतीजे ने ही कराई थी लूट
लूट। - फोटो : अमर उजाला डेमाे
मैनपुरी। ढाई महीने पहले दन्नाहार थाना क्षेत्र में शराब व्यवसायी के साथ हुई लूट किसी और ने नहीं बल्कि उसके भतीजे ने ही कराई थी। भतीजे के भांजे ने अपने साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए भतीजे सहित चार आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली में शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि थाना करहल क्षेत्र गांव ककर्रा निवासी तेजवीर सिंह शराब व्यवसायी हैं। सात मार्च को दन्नाहार थाना क्षेत्र में उनके साथ लूट की वारदात हुई। पुलिस ने जांच शुरू की तो वारदात का सूत्रधार व्यवसायी के भजीते चंद्रपाल को पाया। वारदात के वक्त भतीजा व्यवसायी के साथ था और टेंपो चला रहा था। एसपी ने बताया कि भतीजे ने अपने भांजे की मदद से वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने चंद्रपाल के साथ ही संदीप यादव, मुन्ना उर्फ मुनेश यादव, विनय कुमार यादव निवासीगण निवासी नगला लेखराज थाना सिरसागंज फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चंद्रपाल का भांजा अनिल पुत्र जगवीर सिंह उर्फ करू निवासी नगला लेखराज थाना सिरसागंज फिरोजाबाद भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गईं दो बाइक, दो तमंचे, लूटा गया मोबाइल फोन और लूटी गई 27 हजार रुपये की धनराशि में से साढ़े आठ हजार रुपये बरामद किए। प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ सिटी अभय नारायण राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की वारदात टेंपो की खरीद के कारण हुई। एसपी ने बताया कि व्यवसायी के भतीजे चंद्रपाल ने अपने भांजे अनिल के साथ मिलकर टेंपो खरीदा था। बाद में दोनों के बीच स्वामित्व को लेकर विवाद होने लगा। भांजा लगातार पैसा मांग रहा था। इसके चलते भतीजे ने लूट की योजना बनाई, जिसे भांजे ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया। लूटे गए मोबाइल की मदद से पुलिस वारदात का खुलासा करने में सफल रही। खुलासा करने में सर्विलांस और स्वाट टीम की भूमिका अहम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed