{"_id":"5c290b16bdec2256ad22d44e","slug":"71546193686-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी की ढाय गिरने से चार किशोरी दबीं, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी की ढाय गिरने से चार किशोरी दबीं, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारहरा। घर के लिए पीला मिट्टी लेने गईं चार किशोरियां ढाय गिरने से उसके नीचे दब गईं। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी हटाते हुए किशोरियों को बाहर निकाला। एक किशोरी को गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि तीन किशोरियों को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल लिया।
थाना मारहरा क्षेत्र के गांव गोकनी निवासी रीना (15) पुत्री शैतान सिंह गांव की ही रजनी पुत्री नत्थू सिंह, राधा और नीरज पुत्री गीतम सिंह के साथ घर के लिए पीला मिट्टी लेने गांव रसीदपुर माफी रेलवे क्रासिंग के पास गई थीं। क्रासिंग के पास गड्ढे में अंदर घुसकर किशोरियां मिट्टी काट रही थीं। उसी समय अचानक मिट्टी की ढाय गिर गई और उसके नीचे किशोरियां दब गईं।
सूचना मिलते ही ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंच गए। जहां ग्रामीणों ने मिट्टी हटाते हुए ढाय में दबी हुई चारों किशोरियों को बाहर निकाला। जहां से रीना को गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने रीना को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि तीन किशोरियां ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल ली थीं। मिट्टी की ढाय में दबकर हुई किशोरी की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मचा हुआ था। वहीं घटना की जानकारी पाकर मारहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।