फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अंतिम सूची से पहले परीक्षा केंद्रों पर पूरे करने होंगे मानक

अंतिम सूची से पहले परीक्षा केंद्रों पर पूरे करने होंगे मानक

Wed, 14 Nov 2018 09:31 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
अंतिम सूची से पहले परीक्षा केंद्रों पर पूरे करने होंगे  मानक
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए घोषित किए गए केंद्रों पर मानक पूरे करने के लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डीआईओएस को निर्देश जारी किए हैं। अंतिम सूची भेजने से पहले सारे मानक पूरे कराने को कहा गया है। परीक्षा केंद्रों पर शासन की मंशा के अनुसार मानक पूरे नहीं हैं।
विज्ञापन


बुधवार को सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय से आए फोन ने डीआईओएस कार्यालय में हलचल पैदा कर दिया। फोन पर निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्र बनाए गए जिन कॉलेजों में मानक पूरे नहीं हैं, वहां अंतिम सूची भेजने से पहले मानक पूरे कराए जाएं। डीआईओएस से कहा गया है कि यह कार्य किसी भी प्रकार से शीघ्र पूरा कराया जाए। सचिव के यहां से निर्देश मिलने के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है। डीआईओएस ने केंद्र बने सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे हर हाल में परीक्षा के सारे मानक शीघ्र पूरे करें।
विज्ञापन


जब मानक नहीं थे पूरे तो क्यों बना दिए केंद्र
मैनपुरी। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय को भेजी गई सूचनाओं में स्पष्ट किया गया था कि अधिकतर सहायता प्राप्त और निजी कॉलेजों में बोर्ड परीक्षा के मानकों की व्यवस्था नहीं है। इसके बाद भी बोर्ड ने इन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बना दिया। जब परीक्षा के कॉलेज मानक पूरे नहीं कर रहे थे तो परिषद कार्यालय ने उन्हें केंद्र क्यों बना दिया। अब मानक पूरा कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन से मानकों की नहीं हो रही है व्यवस्था
मानक वर्तमान स्थिति
प्रत्येक कक्ष में दो-दो कैमरे कक्ष में मात्र एक कैमरा
वॉयस रिकार्ड की व्यवस्था केवल वीडियो, वॉयस रिकार्डर नहीं
मुख्य गेट पर कैमरा अधिकतर केंद्र बनाए गए कॉलेजों में नहीं
प्रश्नपत्र वाले कक्ष में दो-दो कैमरे मात्र एक कैमरा

क्या आ रहीं दिक्कतें
सहायता प्राप्त कॉलेजों में किसी प्रकार के फंड की व्यवस्था नहीं है। जबकि वॉयस रिकार्डर कैमरा लगवाने में लगभग एक लाख रुपये का खर्च आएगा। सहायता प्राप्त कॉलेज यह व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। वहीं राजकीय कॉलेजों में भी फंड की दिक्कत आ रही है।


सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी हालत में परीक्षा के सारे मानक पूरे करें। बोर्ड के आदेशों का पालन किया जाए। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सर्वेश कुमार डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed